Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

इन इलाकों में Powercut, 8 से दोपहर 2 बजे तक करना होगा मुश्किलों का सामना

107

पंजाब के अबोहर इलाके में भी बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 220 केवी सब स्टेशन अबोहर में 11 केवी बस बार की सांभ संभाल व मुरम्मत करने के लिये 11 केवी बस स्टैंड रोड फीडर , 11 केवी सीतो रोड फीडर, 11 केवी टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति आज 7 जून 25 को प्रात 8 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

बिजली आपूर्ति ठप्प रहने के कारण तहसील कॉम्प्लेक्स, बसंत नगर, एकता कॉलोनी, गुरुदियाल नगर, मॉडल टाउन, धर्मनगरी, साहित्य सदन रोड, सिविल अस्पताल रोड, पुराना वाटर वर्क्स, सरकूलर रोड, गली नंबर 13, 14, 15, 15ए, 15बी, गौशाला रोड, जैन नगर, शौली धर्मशाला रोड, आनंद नगरी, बस स्टैंड, बस स्टैंड से पिछले वाला क्षेत्र, तनेजा कॉलोनी, मलोट रोड आदि की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली बंद का समय जरूरत के मुताबिक बढाया व घटाया जा सकता है।

इसी तरह मोगा जिला में भी कल बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 220 के.वी सब स्टेशन सिंघांवाला से चलने वाले 11 के.वी वेदांत नगर, 11 के.वी बीड़ ग्रामीण, 11 केवी घल डरोली ग्रामीण, 11 के.वी साफूवाला ग्रामीण फीडर 7 जून को आवश्यक कार्य के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे, जिसके कारण मोगा शहर के राजिंद्र स्टेट, न्यू गीता कॉलोनी, बुक्कनवाला रोड, घल कलां, साफूवाला गांव के खेतों की सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी सब डिवीजनल अधिकारी डगरू इंजीनियर मेवा सिंह एस.डी.ओ ने दी है तथा पावरकट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.