Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खतरे में है प्राइवेसी, 99 रुपए में Telegram बॉट बेच रहा आपकी ये पर्सनल डिटेल

24

ऐप्स बेशक यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन क्या वाकई सारे दावे सच होते हैं? लोगों की सेफ्टी के लिए ऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर दिया जाता है लेकिन क्या इस फीचर को ऑन करने के बाद आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं? अगर आपको लगता है हां, तो आपको हाल ही में सामने आई रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए.

इस रिपोर्ट में डेटा लीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि Telegram Bot लोगों की पर्सनल जानकारी को बेच रहा है, इस चौंका देने वाले खुलासे से ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की प्राइवेसी को लेकरकई सवाल उठने लगे हैं. ये रिपोर्ट ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ऐप बनाने वाली कंपनी के पास डेटा वाकई सुरक्षित है भी या नहीं?

बेची जा रही है ये जरूरी जानकारी

Digit ने इस टेलीग्राम बॉट के बारे में पता लगाया है, रिपोर्ट में बॉट के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस बात का उल्लेख जरूर किया गया है कि बॉट के बारे में उन्हें एक टिप के जरिए पता चला है. बॉट टेलीग्राम की एक प्रमुख विशेषता है, बॉट को कोई भी बना सकता है. इन बॉट्स का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है.

रिपोर्ट से पता चला है कि टेलीग्राम के पास एक ऐसा बॉट है जो खरीदारों को भारतीय यूजर्स की संवेदनशील निजी डेटा को बेच रहा है. ये बॉट यूजर्स का नाम, पिता का नाम, पता, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और वोटर आईडी नंबर जैसी जानकारी को लीक कर रहा है. बॉट इन सभी जरूरी जानकारी को उपलब्ध कराने से पहले प्लान खरीदने के लिए बोलता है और प्लान की कीमत 99 रुपए से 4999 रुपए तक है.

2 सेकेंड में दे देता है पूरी जानकारी

प्लान खरीदने के बाद ये बॉट खरीदार से 10 अंकों का मोबाइल नंबर भेजने के लिए कहता है और फिर दो सेकंड के भीतर ये बॉट नंबर से जुड़ी व्यक्ति की पूरी प्रोफाइल प्रदान करता है जिसमें नाम, ऑल्टरनेट फोन नंबर, पता और सारी डॉक्यूमेंट्स की डिटेल शामिल होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.