Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मैं शाहरुख खान… रेड कार्पेट पर देना पड़ गया किंग खान को अपना इंट्रोडक्शन

37

मेट गाला 2025 का सभा काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. इस ग्रैंड फैशन इवेंट भारतीयों के लिए भी काफी खास था, क्योंकि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया है. मैनहट्टन में हुए इस फैशन इवेंट में शाहरुख खान फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कपड़ों में नजर आए. हालांकि, शाहरुख खान का ये डेब्यू इंटरनेशनल मीडिया उनके कुछ फैंस को खास पसंद नहीं आया. दरअसल, रेड कार्पेट पर हो रहे इंटरव्यू के दौरान एक्टर को खुद का इंट्रोडक्शन देना पड़ गया.

शाहरुख खान दुनियाभर में फेमस नाम हैं. मेट गाला में उनका ये डेब्यू काफी ऐतिहासिक रहा है, क्योंकि वो इंडियन सिनेमा के पहले मेल एक्टर हैं, जिन्होंने इस फैशन इवेंट में पार्टिसिपेट किया है. लेकिन, ये खास मौका बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के नहीं रहा है. मेट गाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान को खुद का इंट्रोडक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

खुद को किया इंट्रोड्यूस

हालांकि, इस मौके पर शाहरुख खान के साथ सब्यसाची भी मौजूद थे, जो कि इस घटना से काफी नाखुश दिखे. दरअसल, शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर वॉक के बाद से अपना सिग्नेचर पोज दिया, जिसके बाद एक जर्नलिस्ट से उनसे खुद को इंट्रोड्यूस करने को कहा, जिस पर शाहरुख थोड़ा शॉक्ड नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने इसे काफी अच्छे से हैंडल किया. एक्टर ने कहा मैं शाहरुख खान हूं, इसके बाद उन्होंने अपने ड्रेस के बारे में बताया.

होटल में मची भगदड़

इसके बाद जब शाहरुख खान ने वोग को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने मेट गाला का एक्सपीरियंस शेयर किया. हालांकि, इसी दौरान सब्यसाची ने शाहरुख खान के बारे में बताते हुए कहा कि शाहरुख खान शायद दुनिया के सबसे मशहूर लोगों में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. जब हम होटल से बाहर निकले तो होटल के बाहर भगदड़ मच गई. हालांकि, ये पूरी घटना एक्टर के फैंस को खास पसंद नहीं आई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.