Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे डिविलियर्स, गावस्कर और सहवाग के इस बयान पर लगाई फटकार

42

IPL 2025 में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. इस सीजन वो 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. फिलहाल उनके नाम सबसे ज्यादा रन और ऑरेंज कैप है. ये सब हुआ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली तूफानी पारी के दम पर. उन्होंने CSK के खिलाफ 187 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंद में 62 रन ठोके थे. कोहली की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उनके करीबी दोस्त माने जाने वाले एबी डिविलयर्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. उन्होंने बार-बार स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठाने पर कोहली के आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. डिविलयर्स ने इस दौरान वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर को भी नहीं बख्शा. पिछले सीजन में दिए उनके बयानों को उन्होंने फिर से याद दिलाया.

‘कोहली RCB के मिस्टर सेफ्टी’

विराट कोहली की ताबड़तोड़ पारी की वजह से बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया. इस जीत के बाद वो पॉइंट्स टेबल में वो नंबर-1 पर चली गई. इसके बाद डिविलयर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर निशाना साधा. उन्होंने गावस्कर और सहवाग के पुराने बयानों के कटआउट भी शेयर किए. उन्होंने कहा, “विराट हमेशा मौजूद रहते हैं. वह आरसीबी के लिए मिस्टर सेफ्टी हैं. जब वह मौजूद होते हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं होती. जब विराट पास होते हैं, तो कभी डरने की जरूरत नहीं होती. यही कहानी है. कुछ भी नहीं बदला है.”

डिविलियर्स ने आगे मीडिया को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, “आप सभी मीडिया वालों को बताना चाहता हूं, मैं नहीं भूला हूं. मेरे पास हाथी का दिमाग है. मेरे सभी पत्रकार मित्रों मैं आप लोगों से प्यार करता हूं. लेकिन याद है आपने कहा था कि विराट बहुत धीमी बल्लेबाजी करते हैं, है न? विराट कल रात लगभग 200 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे. इसे भूल जाइए.” बता दें पिछले साल आईपीएल में कोहली को टी20 क्रिकेट में अपने स्ट्राइक रेट के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. सहवाग ने आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक लगाने के लिए कोहली की आलोचना की थी. उन्होंने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी.

IPL 2025 में दिखाया दम

पिछले सीजन में स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहे विराट कोहली इस बार अलग अंदाज में दिखे हैं. उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाया है और पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बैटिंग करने की कोशिश की है. कोहली ने रिकॉर्ड आठवीं बार आईपीएल के सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार किया है और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है. वो आईपीएल 2025 में 143.47 के स्ट्राइक रेट से 11 पारियों में उनके 505 रन बना चुके हैं, जिसमें 7 फिफ्टी शामिल है. वहीं पिछले सीजन में उन्होंने 154 के स्ट्राइक रेट और 61 की औसत से 741 रन बनाए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.