Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...

मोदी सरकार 11 साल का जश्न मना रही, उधर ट्रेन से गिरकर लोगों की हुई मौत… राहुल गांधी ने क्या-क्या लगाए आरोप

101

महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कई यात्री गिर गए. इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय रेलवे अव्यवस्था की प्रतीक बन गई है. साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने को लेकर भी सरकार को घेरा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब मोदी सरकार 11 साल की ‘सेवा’ का जश्न मना रही है, तब देश की हकीकत मुंबई से आ रही दर्दनाक खबर में दिखती है. ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत हो गई है. भारतीय रेल करोड़ों की जिंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है. मोदी सरकार के 11 साल न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार.’

उन्होंने कहा, ‘सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है. देश आज क्या झेल रहा है, ये कौन देखेगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

रेलवे ने अपने बयान में किया 4 लोगों की मौत का दावा

वहीं, मुंब्रा रेल दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने दावा करते हुए कहा, ‘घटना में घायल हुए 13 लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य का इलाज चल रहा है. रेलवे बोर्ड ने सभी मौजूदा रेकों में बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे ऐसी घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी. सभी नए रेक एसी रेक होंगे जिनमें स्वचालित दरवाजा बंद करने की प्रणाली होगी. हमने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फुटबोर्ड पर यात्रा करने से बचें.’

ट्रेन हादसे पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से गिरकर कुल 8 यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिजनों के दुख में सहभागी हैं. घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे सामान्य रुग्णालय में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है. स्थानीय प्रशासन समन्वय के साथ काम कर रहा है. मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो. यह घटना किस कारण से हुई, इसकी जांच रेलवे विभाग द्वारा प्रारंभ कर दी गई है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.