Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास

36

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में आज, 1 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स की टीम से होगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वे इस स्टेडियम में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी. मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी खराब रहा, उसे फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो सालों से चले आ रहे एक इंतजार को खत्म करना होगा.

11 साल का इंतजार खत्म कर पाएगी मुंबई?

मुंबई इंडियंस का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने इस मैदान पर अपने पिछले पांच मुकाबले हारे हैं, जिसमें आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार भी शामिल है. उस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रन बनाए थे, और मुंबई की टीम 171 रन पर ढेर हो गई थी. बता दें, मुंबई ने इस मैदान पर एकमात्र मैच साल 2014 में जीता था. यानी वह पिछले 11 साल से यहां एक भी मैच नहीं जीता है. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच महेला जयवर्धने के लिए यह हार का सिलसिला तोड़ना एक बड़ी चुनौती है.

यह क्वालिफायर 2 मुकाबला करो या मरो की स्थिति है. एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर मुंबई ने क्वालिफायर 2 में जगह बनाई है. उस मैच में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर टीम ने 20 रन से जीत हासिल की थी. वहीं, पंजाब किंग्स क्वालिफायर 1 में हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए जी-जान लगा देंगी, जहां उनका सामना पहले से फाइनल में पहुंच चुकी टीम आरसीबी से होगा.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 मैचों में बारी मारी है. वहीं, 16 मुकाबले पंजाब की टीम के नाम रहे हैं. वहीं, इस सीजन में दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में एक मैच खेला गया था. इस मैच में पंजाब की टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.