Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ...

घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पंजाब का ये शहर, घरों में रहने को मजबूर लोग…

29

जलालाबाद : दिसंबर महीने के अंतिम दिनों में घना कोहरा और शीत लहर अपना असर दिखाने लगा है। पिछले कई दिनों से छाए घने कोहरे के कारण जहां यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले लोगों सहित वाहन चालकों को सड़कों पर चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलालाबाद में रविवार सुबह से घने कोहरे के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आग और चाय का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चालकों, कार और अन्य वाहनों को धीमी गति से चलने, वाहन की लाइटों का उपयोग करने और ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही कड़ाके की ठंड के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से कोहरे के दिनों में सावधानी बरतने की अपील की है और वाहन चालकों को गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गरम कपड़े पहनने की भी हिदायत दी गई है। रविवार दोपहर बाद जलालाबाद में कोहरा कम हुआ और धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.