Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगाया गले

25

मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेमिका के शौक पूरे करने के चलते 25 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही रिश्तेदारों से कर्ज लिया. उनका कर्ज लौटा भी दिया. वो भी चार गुना ज्यादा रकम देकर. लेकिन फिर भी जब रिश्तेदारों ने उससे और पैसे मांगे तो परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया. मरने से पहले कारोबारी ने एक ग्राहक को इस बारे में मैसेज लिखकर भेजा था. घटना के 8 महीने बाद जाकर अब पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है.

मामले में मृतक के चाचा-चाची को आरोपी बनाया गया है. पुलिस की मानें तो मामला सितंबर 2023 का है. बाणगंगा के कारोबारी शशांक उर्फ प्रशांत जायसवाल (25) ने सुसाइड से पहले एक ग्राहक को भेजे नोट में लिखा था कि मैंने प्रेमिका की हर तरह से मदद की, लेकिन कर्ज से उभर नहीं पाया.

प्रॉपर्टी डीलर शंशाक ने ग्राहक को जो मैसेज भेजा उसमें लिखा था- चाचा-चाची से रुपए उधार लेकर गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाया. कार दिलवाई. उसके महंगे शौक पूरे किए. यहां तक कि उसे या उसके परिवार को जब भी पैसों की जरूरत पड़ी, मैं हर समय उसके साथ खड़ा रहा. महंगे शौक को पूरा करने के लिए ही रिश्तेदारों से एक लाख का कर्ज लिया. जिनसे ब्याज पर पैसा लिया, उन्हें भी एक की जगह चार लाख लौटाए. बावजूद इसके चाचा-चाची और पैसे की डिमांड कर रहे हैं. कर्ज की पैनल्टी के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं. न रिश्तेदार मेरे रहे, न प्रेमिका. यह बात मैं अपने माता-पिता को नहीं बता सकता इसलिए सुसाइड कर रहा हूं.’

चाची से 40 बार हुई थी शशांक की बात

पुलिस ने बताया कि दिव्य विहार कॉलोनी के रहने वाले शशांक के चाचा का नाम अमर और चाची का नाम रूपाली जायसवाल है. दोनों उज्जैन के गायत्री नगर में रहते हैं. शशांक ने आरोपी दंपती से सुसाइड के करीब एक साल पहले 1 लाख रुपए उधार लिए थे. इसके बदले वह 4 लाख रुपए दोनों को दे चुका था. लेकिन उसके बाद भी पति-पत्नी उससे और पैसा मांग रहे थे. पुलिस को अमर और रूपाली से 40 बार मोबाइल पर बात होना सामने आई. पुलिस ने चाची को भेजे गए टैक्स्ट मैसेज और सुसाइड से पहले मोबाइल पर की गई 52 सेकेंड की बातचीत को केस का आधार बनाया है. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. यह लेटर उसने कस्टमर को सुसाइड से पहले भेजा था. मृतक ने इसमें बताया था कि प्रेमिका के कारण उस पर कर्ज हो गया है.

गर्लफ्रेंड को बताया जिम्मेदार

शशांक ने ग्राहक को WhatsApp पर एक और सुसाइड नोट भी भेजा. इसमें अपनी प्रेमिका नम्रता का जिक्र किया. लिखा कि उसके कर्ज में दबने का असली कारण उसकी नम्रता है. करीब 8 साल तक दोनों के बीच अफेयर रहा. उसके महंगे शौक के कारण चाचा-चाची से कर्ज लेना पड़ा, नम्रता को कार के साथ आईफोन गिफ्ट किया, लेकिन नम्रता ने भी आखिरी समय पर साथ छोड़ दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.