Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अंधकार में डूबा समाजवादी पार्टी का दफ्तर, एक गलती और विभाग ने काट दी बिजली… अब अंधेरे में हो रही मीटिंग

22

उत्तर प्रदेश के आगरा समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसकी वजह से ऑफिस से बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. टोरेंट पावर कंपनी ने यह कार्रवाई की है. इसके बाद अब सपा कार्यालय में अंधेरा छाया हुआ है और पंखे, लाइट भी नहीं चल रही हैं. ऐसे में सपा कार्यकर्ता अंधेरे और गर्मी में मीटिंग करने पर मजबूर हैं.

जानकारी के मुताबिक सपा कार्यालय पर लगभग चार लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था. टोरेंट पावर ने इससे पहले भी कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं की गई. इसको लेकर टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेंद्र देसाई ने बताया कि समय पर बिजली बिल का भुगतान न होने की वजह से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है और यह एक रूटीन प्रोसेस है. उन्होंने कहा कि जब बिल का भुगतान कर दिया जाएगा तो कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा.

2010 से पहले का बिल भी शामिल

वहीं सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सफाई देते हुए कहा है कि सपा के कार्यालय पर लगे बिजली कनेक्शन के बिल में कुछ कमियां थीं. इसलिए उसे सही करवाया गया. अब बिजली का बकाया बिल जमा करा दिया जाएगा. यह भी बताया जा रहा है कि बकाया बिल में से दो लाख रुपये का बिल साल 2010 से पहले का है. तब यह कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का था. प्रदेश में सपा की सरकार थी और बिल जमा कराने के लिए DVVNL के अधिकारियों ने भी कई बार कोशिश की, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

महीनों से बिजली बिल जमा नहीं हुआ

साल 2012 से 2017 तक बिजली का बिल जमा ही नहीं किया गया था. टोरेंट कंपनी के आने के बाद कुछ बिल जमा हुए, लेकिन DVVNL का बकाया फिर भी जमा नहीं हुआ था. पिछले कुछ महीनों से टोरेंट का भी बिल जमा नहीं हुआ. टोरेंट के कर्मचारियों ने सपा नेताओं से संपर्क भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में चार दिन पहले बिजली का बकाया बिल होने पर ऑफिस का कनेक्शन काट दिया गया. बिल सपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष के नाम से है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.