Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पंजाब में आज लगेगा लंबा Power Cut !

26

पंजाब के कई इलाकों में आज लंबा बिजली कट लगने वाला है। पंजाब बिजली विभाग जरूरी मरम्मत और रखरखाव के चलते कई जगहों पर बिजली बंद रखेगा, जिसकी जानकारी शहरों में पहले से दे दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है।

नूरपुरबेदी (भंडारी): अतिरिक्त सहायक इंजीनियर पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड सब ऑफिस तख्तगढ़ के हवाले से जारी किए गए एक बयान के माध्यम से पावरकॉम अधिकारी ने बताया कि 11 नवम्बर, मंगलवार को बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने और पेड़ों की कटाई को लेकर 11 के.वी. सराय फीडर के अंतर्गत आते विभिन्न गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी जिसके कारण सराय फीडर के तहत आते गांवों बजरूड़, सराय, भाओवाल, छज्जा, चौंता और नंगल के मंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। चलते काम के कारण बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है। जिसके कारण उपभोक्ता बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करके रखें।

फगवाड़ा (मुकेश): पी.एस.पी.सी.एल. के सहायक इंजी. चहेडू उप मंडल ने सूचित किया कि 66 के.वी. चहेडू व 11 के.वी. सेमी फीडर की जरूरी मुरम्मत के चलते 11 नवम्बर दिन मंगलवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे क बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसके चलते गांव चहेडू, खजूरला और सेमी की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

मानसा (जस्सल) : 66 के.वी. ग्रिड मूसा से चल रहे 11 के.वी. मानसा रोड फीडर की बिजली सप्लाई 11 नवम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक मुरम्मत कार्य के कारण कई इलाकों में बंद रहेगी। एस.डी.ओ. गुरबख्श सिंह शहरी मानसा और तरविंदर सिंह जे.ई. ने बताया कि आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते के.जी. एग्रो राइस मिल, महावीर गत्ता फैक्ट्री, ग्रीन पॉलिमर, मूसा बाहरी बस स्टैंड, जमींदारा फीड फैक्टरी आदि उद्योगों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय से अपने बिजली से संबंधित काम निपटा लें।

मौड़ मंडी- 66 केवी एस/एस कोटली कलां और इस फीडर से चलने वाले 11 केवी मौड़ खुर्द श्रेणी-1 फीडर आवश्यक मरम्मत के लिए मंगलवार, 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जैसे शेलरां वाला और गांव मौड़ खुर्द आदि की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपरोक्त जानकारी इंजीनियर शिवा गर्ग, उपमंडल अधिकारी शहरी स/ड मौड़ ने दी।

दीनानगर (कपूर): जरूरी मुरम्मत के चलते सब स्टेशन 66 के.वी. से चलने वाले 11 के.वी. सिटी-1 व सिटी -2 फीडरों पर 11 नवम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

उक्त जानकारी पावर काम के एस.डी.ओ. अरुण भारद्वाज ने जारी एक प्रेस नोट में दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.