Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘जिसका नेता सिर पर पहियों वाला सूटकेस लेकर चलता है, उस पार्टी का क्या होगा भविष्य’, शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज

27

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल में कुलियों के साथ बातचीत के दौरान अपने सिर पर ‘‘पहियों वाला सूटकेस” ले जाने के लिए शनिवार को उनपर तंज कसा। गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ बातचीत की थी और तस्वीरों में उन्हें कुलियों की ट्रेडमार्क लाल शर्ट में अपने सिर पर पहियों वाला सूटकेस ले जाते हुए देखा गया था। चौहान ने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं। उस पार्टी के भविष्य का क्या होगा जिसके नेता अपने सिर पर पहियों वाला सूटकेस (खींचने के बजाय) लेकर चलते हैं।”

चौहान ने संसद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। चौहान ने कहा, ‘‘भाजपा ऐसे किसी भी अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ है। उन्हें (पार्टी द्वारा) नोटिस दिया गया है।” चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ विपक्षी दल के प्रति लोगों के गुस्से का सामना कर रही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तस्वीरें प्रचार से गायब हैं क्योंकि लोग अभी भी उनके (सिंह) कुशासन के बारे में जानते हैं जब वह 1993 और 2003 के बीच मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘कमलनाथ भी यात्रा से गायब हैं। मप्र के लोग कांग्रेस से बेहद नाराज हैं क्योंकि कमलनाथ सरकार (जो दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच सत्ता में थी) ने आदिवासियों और महिलाओं के लिए भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था।”

चौहान ने दावा किया कि भाजपा ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रही है क्योंकि उसे लोगों से प्यार और आशीर्वाद मिला है, जबकि कांग्रेस ने ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की है क्योंकि विपक्षी दल को केवल उनसे गुस्सा मिला है। चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेसी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और यहां तक कि बंदूकें भी प्रदर्शित की जा रही हैं।” कमलनाथ ने पूर्व में कहा था कि कांग्रेस की यात्रा का उद्देश्य चौहान नीत सरकार के कुशासन के कारण लोगों के दर्द और पीड़ा को व्यक्त करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.