Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘दूल्हे के हाथ तो देखो…’, जयमाल के दौरान अचानक भड़क उठी दुल्हन, शादी भी तोड़ी

27

उत्तर प्रदेश के महाराजपुर में एक शादी का टूटना चर्चा का विषय बना हुआ है. दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाने लगा, दुल्हन की नजर उसके हाथों पर पड़ी. दुल्हन ने तुरंत कहा- मैं यह शादी नहीं करूंगी. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई. मामला इतना बिगड़ा कि पंचायत बैठानी पड़ गई. घंटों तक ड्रामा चला फिर दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ गई, वो भी बिना दुल्हन के.

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर के एक गांव की युवती की शादी शिवली क्षेत्र के युवक से तय हुई थी. शुक्रवार की शाम को बारात उनके दरवाजे पर पहुंची. द्वारचार की रस्में हुईं. फिर बारी आई वरमाला की. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे. दोनों के हाथों में वरमाला थी. दूल्हा जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाने लगा, दुल्हन की नजर उसके हाथों पर पड़ी. दूल्हे के हाथ कांप रहे थे. दुल्हन ने तुरंत कहा- रुको तुम्हारे हाथ क्यों कांप रहे हैं. दूल्हा चुप रहा. तभी दूल्हे के परिवार के लोगों ने कहा कि वो घबरा गया है. लेकिन दुल्हन नहीं मानी.

दुल्हन ने कहा- मैं इससे शादी नहीं करूंगी. इसे या तो बीमारी है या फिर इसने शराब पी रखी है. दुल्हन के परिवार ने कहा- द्वारचार के समय भी दूल्हे के हाथ कांप रहे थे. ये घबराहट के लक्षण नहीं. दूल्हे ने शराब पी हुई है. बस फिर क्या था. दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बहसबाजी करने लगे. बात काफी ज्यादा बढ़ी तो पंचायत बैठाई गई. दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच यहां भी घंटों तक बहस हुई.

दूल्हे ने शराब पी थी

शनिवार की सुबह तक दोनों पक्षों के बीच समझौता चलता रहा. कई रसूखदार भी आगे आए, लेकिन युवती नहीं मानी. आखिर में पंचायत कर दोनों ओर से हुए लेनदेन और खर्च की अदला बदली हुई. क्षेत्र में दिनभर विवाह की चर्चा रही. दुल्हन के परिवारजनों ने दूल्हे के नशे में होने की बात बताई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.