Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देवरिया: बारात में आए युवक का मर्डर, गोली मारकर भागा बदमाश

24

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के लिए बीती रात कुशीनगर से बारात आई हुई थी. इसी बारात में शामिल होने एक राजन यादव नाम का शख्स भी आया हुआ था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

देवरिया के खुखुंदु थाना क्षेत्र के खजुरी करौटा गांव में बारात आई थी. इसी दौरान बारात में गोली मारकर राजन यादव की हत्या कर दी गई. उसे गंभीर हाल में परिजन ने तत्काल इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी खुखुंदू थाने के पुलिस को दी.

अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. अपराधी की तलाश के लिए एसपी विक्रांत वीर ने पुलिस की टीम गठित कर दी है और जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है. कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार के रामपुर झुरिया गांव से बारात आई हुई थी. बाराती सज धज के नाचते गाते हुए लड़की वाले के घर पहुंचे. इसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ. कुछ बाराती द्वार पूजा के बाद भोजन कर रहे थे. इसी दौरान इस बारात में एक 32 साल का युवक राजन यादव भी आया था. तभी 11 बजे रात में राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी विक्रांत वीर पहुंचे. उनके साथ फोरेंसिक और सर्विलांस टीम भी पहुंची. वहीं, युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. युवक को गोली क्यों मारी गई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. वर और वधू पक्ष के परिजन अभी इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.