Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

MP में कार की मिनी वैन और मोटरसाइकिल से टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

50

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में बृहस्पतिवार को एक कार, एक मिनीवैन और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कार तड़के छिंदवाड़ा से सिवनी जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, “कार पहले विपरीत दिशा से आ रही एक मिनी वैन से टकराई और बाद में एक मोटरसाइकिल से टकरा गई।”

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की पहचान सोनू चंद्रवंशी (35) के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मिनीवैन में बैठे दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहनलाल सनोदिया (40) और अन्नू यादव (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कार चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.