Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संकटमोचन मंदिर के महंत पर संकट! चोरों ने घर से साफ किए 3 पुश्तों के गहने… करोड़ों में थी कीमत; सामने आया CCTV

32

बनारस के विश्वप्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्रा के घर में चोरी की खबर है. उनके घर से चोरों ने तीन पुश्तों के पुश्तैनी गहने और करीब 3 लाख रुपये पार कर दिए हैं. घटना रविवार की दोपहर उनके तुलसी घाट स्थित आवास की है. उस समय महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली आए हुए थे. सोमवार की सुबह वापस लौटने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई और इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर भी हैं.

वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दौरान महंत के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की एक फुटेज हाथ लगी है. इसमें कुछ लोग महंत के घर से सारा सामान झोले में रखकर लेकर जाते दिख रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि पूर्व में महंत के घर में काम कर चुके नौकरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पीआरओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के मुताबिक महंत के पीआरओ अशोक कुमार पांडेय ने भेलूपुर थाने में शिकायत दी है. इसमें बताया है कि प्रो. मिश्रा अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे. उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि प्रोफ्रेसर के घर में काम करने वाले सूरज मिश्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी. बताया कि प्रथम तल के कमरे का पिछला दरवाजा खुला हुआ है. वहां पहुंचने पर पता चला कि कमरे की कुंडी तोड़कर दो अलमारियों से नगदी और जेवर चोरी किए गए हैं.

तीन पीढ़ी के पुश्तैनी जेवर चोरी

अशोक ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि चोरों ने प्रोफेसर मिश्रा के घर से तीन पीढ़ियों के खानदानी जेवर चोरी किए हैं. प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोरी हुए जेवर में उनकी दादी की दी हुई 4 चूड़ी, सोने का 2 कड़ा, 2 सेट नवरत्न कड़ा, पन्ना सेट (नेकलेस, ईयर रिंग्स), माणिक सेट (विंटेज), माणिक सेट (चेट्टी एंड संस), पर्ल एंड गोल्ड सेट (नेकलेस, बैंगल्स, ईयर रिंग्स), डायमंड सेट (नेकलेस, ईयर रिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स), डायमंड के 2 बैंगल्स, 5 डायमंड ब्रेसलेट, कड़ा हजूरीलाल, हार, मीना इयररिंग्स, 2 चूड़ी गोल्ड विंटेज, 20 ईयर रिंग्स (गोल्ड, डायमंड, रूबी, एमराल्ड), एमराल्ड रिंग एंड डायमंड, रूबी एंड डायमंड रिंग, 2 गोल्ड कड़ा, गोल्ड ईयर रिंग्स, बैंगल्स, कड़ा एंड ब्रेसलेट्स – 25, स्वरोस्की ज्वेलरी-4 के अलावा तीन लाख रुपये की नगदी शामिल है.

पहले भी हो चुकी है चोरी

पुलिस के मुताबिक महंत के घर में चोरों ने एक अलमारी के लॉक तोड़े हैं, जबकि दूसरी आलमारी को खोलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. साल 2011 में भी महंत आवास पर चोरी हुई थी. उस समय चोर घर के मंदिर में रखी श्रीरामचरित मानस की दुर्लभ पांडुलिपि और कलाकृतियां चुरा ले गए थे. अभी कुछ दिन पहले महंत के आवास के ऊपर बने एक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर सामान चोरी हुआ था. हालांकि इसकी रिपोर्ट पुलिस में नहीं दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.