Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IPL खेलने नहीं आना मत आओ… इन खिलाड़ियों पर BCCI का बहुत बड़ा फैसला!

27

कई सारे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अब ये खबर है कि वो IPL 2025 में खेलने के लिए वापस नहीं लौटेंगे. भारत-पाकिस्तान टेंशन के चलते IPL 2025 के स्थगित होने के बाद ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे. अब जब IPL फिर से शुरू होने पर विचार चल रहा है तो उन खिलाड़ियों की वापसी संदेहों के घेरे में हैं. ऐसे खिलाड़ियों में ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिन्हें लेकर वहां की मीडिया में कहा गया कि उन पर वापस लौटने का कोई दबाब भी नहीं है. अगर ऐसा हुआ तो BCCI भी अपने फैसले के साथ तैयार रहेगी और फिर वही होगा जो हम हैरी ब्रूक के साथ होते देख चुके हैं.

IPL खेलने नहीं आने वाले खिलाड़ियों को बैन करेगी BCCI

दरअसल, IPL 2025 से BCCI ने उन खिलाड़ियों के लिए एक नया कानून बनाया है, जो बीच में ही लीग छोड़कर वापस लौट जाया करते थे या किसी बहाने लीग को स्किप करते थे. इस बार से वैसे विदेशी खिला़ड़ियों के साथ BCCI सख्ती से पेश आ रही है. वैसे खिलाड़ियों को BCCI ने IPL में 2 साल के लिए बैन करने का फैसला लिया है. BCCI अपने इस नियम का इस्तेमाल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पर कर चुकी है. और, अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी उसी फैसले को आजमाने की नौबत बन रही है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी पर सस्पेंस

अब सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि वो कौन से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिनके IPL 2025 के फिर से शुरू होने के बाद लौटने को लेकर सस्पेंस है. ऐसे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम सबसे आगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क के मैनेजर ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो वापस इंडिया शायद नहीं लौटेंगे. इसी तरह कंधे की चोट से उबर रहे जोश हेजलवुड के वापसी के आसार भी अब कम हैं. पैट कमिंस, ट्रेविस हेड का भी यही हाल है.

क्यों नहीं लौटना चाहते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के IPL 2025 के लिए ना लौटने के तार WTC फाइनल से जाकर जुड़ते हैं, जो 11 जून से शुरू हो रहा है. और, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 जून को इंग्लैंड पहुंच सकती है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ये नहीं चाहता कि उतने अहम मैच से पहले उसके खिलाड़ी IPL खेलकर अनफिट या किसी तरह की इंजरी का शिकार हो जाएं.

BCCI कर सकती है 2 साल का बैन लगाने का फैसला

IPL 2025 को BCCI 16 मई से शुरू करने पर विचार कर रही है. उसे बस भारत सरकार की हरी झंडी का इंतजार है. इसके अलावा लीग के 30 मई तक बढ़ाने को लेकर भी खबर है. IPL 2025 में अभी कुल 17 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें 13 ग्रुप स्टेज के मैच हैं. इन मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आते हैं तो ठीक हैं. लेकिन, अगर वो नहीं आएतो फिर BCCI उनके खिलाफ बड़ा फैसला करते हुए उन्हें 2 साल के लिए बैन कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.