Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गोरखपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद… 7 जिलों में बदल गए एसपी, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

29

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादला हुए हैं. इनमें सात जिलों के एसपी भी शामिल हैं, जिनमें अयोध्या एसपी राजकिरण अय्यर को गोरखपुर का नया एसपी बनाया गया है. जबकि, गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, कई अन्य डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन में भी बदलाव किए गए हैं. मंगलवार की सुबह जारी की गई दूसरी लिस्ट में 10 और अफसरों को नई जिमेदारियां सौंपी गई हैं.

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है. कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव को इटावा की कमान सौंपी गई है. तबादला सूची में गाजियाबाद के पुलिस उपआयुक्त राजेश कुमार सिंह को कौशांबी का नया एसपी बनाया गया है. फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है. संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. गोरखपुर में एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है. एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है.

DIG महाकुंभ वैभव कृष्ण को मिली ये जिम्मेदारी

अयोध्या और गोरखपुर के एसपी सहित कई जिलों के पुलिस प्रमुखों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सोमवार देर रात हुए आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण भी शामिल हैं. उनको वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है. इटावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है. पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित गुप्ता को सचिव गृह बनाया गया है.

ये अफसर भी हुए इधर से उधर

योगी सरकार ने देर किए आईपीएस अफसरों के फेरबदल में सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को बरेली रेंज का जिम्मा दिया गया है. फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है. वहीं, गोरखपुर में एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है. एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है.

आज सुबह इन्हें मिलीं नई जिम्मेदारियां

सोमवार रात हुए तबादलों के बाद मंगलवार सुबह नई लिस्ट जारी की गई, जिनमें नीरा रावत को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112, प्रशान्त कुमार-।। को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ,केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध संगठन लखनऊ,उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

इनके अलावा राजीव नारायण मिश्र को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,शिवहरि मीणा को गौतम बुद्ध नगर का अपर पुलिस आयुक्त से पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है. सत्येंद्र कुमार को पीटीएस उप महानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है. राजेश सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा यूपी की जिम्मेदारी दी गई है और विकास कुमार वैध को उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद पुलिस अकादमी का पदभार सौंपा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.