Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि...

मंडप में दूल्हे के पैर देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार; बैरंग लौटी बारात

56

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक शादी में काफी ज्यादा हंगामा हो गया. यहां पूरी शादी होने के बाद एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया और बारात वापस लौटा दी. सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में दिव्यांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने बारात के जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हंगामा हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया, लेकिन बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई.

ग्राम पंचायत धनौरा में गुरुगुवार की रात चंदौली जिले के देवदत्तापुर गांव से बारात आई थी. रात में शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया. भोर में सिंदूरदान के बाद जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे के पैर छुए तो दूल्हा पैर की उंगलियांसे दिव्यांग लगा. यह देख दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया.

पूरी हो चुकी थीं शादी की रस्में

दुल्हन का कहना है की उसके साथ धोखा किया गया है. उसको इस बात का पता नहीं था. इस बात पर दुल्हन के घरवालों ने भी ऐतराज जताया. उनका कहना है की उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई और ये उनके परिवार और बेटी के साथ धोखा किया गया है. जहां तक बात रही शादी की तो आपको बता दें की शादी पूरी तरह से सम्पन्न हो चुकी थी.

पैर की उंगलियां देख हक्का-बक्का रह गई दुल्हन

दुल्हन की मांग में दुल्हे ने सिंदूर भर दिया था. पूरा फक्शन सही से हो रहा था लेकिन फिर जब दुल्हन दूल्हे के पैर छूने के लिए नीचे झुकी तो उसकी उंगलियों पर ध्यान गया. जब उसने गौर किया तो दुल्हन को उसके साथ हुए धोखे का पता चला. फिर दुल्हन ने साफ-साफ कह दिया की उसे इस शादी से कोई लेना-देना नहीं है और वह दूल्हे के साथ नहीं जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.