Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

धर्म पूछकर पहले भी मारते थे आतंकी, पंजाब में हिंदुओं को छोड़कर सिखों को मारते थे: गुलाम नबी आजाद

40

पहलगाम हमले पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 8 दिन से देश ने एक सुर में कहा- अब बहुत हो गया, अब कोई न कोई एक्शन लेना चाहिए, पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए. ऐसे में पीएम और सरकार को सोचना होगा, कब और कहां ऐक्शन किया जाना है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कल अच्छा फैसला लिया है. सेना को पूरी छूट दी है, हमे सरकार के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मल्टी प्रोन स्ट्रैटेजी से आतंकी घटनाएं कम होंगी, एक ही साथ कई फ्रंट्स पर काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग जो आतंकी घटना में पाए जाते हैं. वो गरीब और बेरोजगार होते हैं. वैचारिक रूप से मजबूत आतंकी कम हैं. आतंकी धर्म पूछकर पहले भी मारते थे, पंजाब में सिखों को मारते थे, हिन्दू को छोड़ देते थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ट्रैप में देश को नहीं पड़ना चाहिए.

यूनिटी का समय है

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी ने कहा कि सुरक्षा में कमी पर कमी रह जाती है, आज इस पर चर्चा करने की बजाए, उचित समय का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से दुश्मन को फायदा मिलेगा. अलग-अलग भाषा बोलने का समय नहीं, यूनिटी का समय है. पाकिस्तान में फौज और सरकार में डिवीजन है, हमें जानबूझकर विवाद में नहीं फंसना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पाकिस्तान इस समय एक हो गया है, फौज, राजनीतिक दल में विवादों के बावजूद वो एक हो गए हैं. हमें भी एक रहना है, हमारे बीच का विभाजन पाकिस्तान को मौका देगा. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई हो कि दुश्मन भी मर जाये और लाठी भी न टूटे. उन्होंने कहा कि संसद का सत्र बुलाया भी जाये तो सभी दल सिर्फ इसी विषय पर केंद्रित रहें, बाकी वाद-विवाद अगले सत्र में हो सकता है.

गुनाह की सजा पूरी कौम को नहीं मिले

उन्होंने कहा कि जिसने घटना किया वो पाकिस्तानी मुस्लिम था, अगर हिन्दू मुसलमान भी होता तो गुनाह सिर्फ व्यक्ति करता है, उसके गुनाह की सज़ा कौम को नहीं मिलनी चाहिए. धर्म के नाम पर बदला लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें आजतक कोई बांट नहीं पाया, इसलिए अभी और सजग रहने की जरूरत है. सब पार्टी सब नेता अपनी सोच के अनुसार कार्रवाई की बात करते हैं. लड़ाई न तो राजनीतिक पार्टी और न किसी नेता को लड़ना है, लड़ाई फौज लड़ेगी.. फौज तय करेगा जगह , वक़्त और सज़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.