Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देश में कोरोना के 292 नए मामले 3 की मौत, एक बार फिर बिगड़ सकते है हालात- स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों में जारी किया अलर्ट

52

तिरुवनंतपुरम: देश में एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में हाई लेवल की मीटिंग की गई।  इस मीटिंग में सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ राज्य के सचिव भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

बता दें कि  केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आये तथा तीन लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 341 मामले सामने आए, जिसमें से 292 मामले केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,041 हो गई है।

केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से तीन मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन साल में कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 72,056 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान 224 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर गए, जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 68,37,203 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य वायरस से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। मंत्री ने यह भी कहा था कि कोविड संक्रमितों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने और अस्पतालों में पृथक वार्ड, कमरे, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.