Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गांजा बेचने वाली महिला सहित दो लोगों को छतरपुर पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

14

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अवैध गांजा के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिससे आरोपी ने गांजा खरीदा था। उक्त कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा बीते रोज की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि पन्ना रोड़ पर न्यू पंचवटी ढाबा के पास गांजा विक्रय किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग में दो पैकेट गांजा मिले, जिनका वजन करीब 2 किलो है।

पकड़े गए व्यक्ति अनिल सिंह दहायत पिता बुद्ध सिंह निवासी हनुमान टौरिया के पास पूछताछ में उक्त गांजा सटई रोड़ पर रहने वाली सुमित्रा यादव से लेने की बात कही, जिस पर पुलिस ने सुमित्रा यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित्रा यादव एनडीपीएस के 3 अपराध में लिप्त है, जिसके लिए उसकी तलाश पहले से की जा रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.