Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

जिला अस्पताल में गुटखा – तंबाकू की जांच कर रहे थे सुरक्षाकर्मी, युवक के पास मिला गांजा

26

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित युवक पर 200 रुपए का अर्थदंड लगाया और इसके बाद उसे अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार जिला अस्पताल में होमगार्ड कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जो अस्पताल आने वाले लोगों की तलाशी लेकर गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि जब्त कर रहे हैं।

 इसी क्रम में गुरुवार की सुबह जब एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास एक पुड़िया में गांजा मिला। संदिग्ध ने अपना नाम संदीप कुमार शिवहरे निवासी सटई रोड़ छतरपुर बताया, जिससे 200 रुपए का अर्थदंड वसूल कर अस्पताल चौकी पुलिस के माध्यम से उसे सिटी कोतवाली थाना भेजा गया है।

पकड़े गए युवक ने बताया कि जिला अस्पताल में उसकी दादी भर्ती हैं। उनकी देखभाल कर रहे भाई को वह खाना देने के लिए आया था। संदीप ने बताया कि वह शहर के एक मंदिर में रहता है और उक्त गांजा वह मंदिर के में रहने वाले एक बाबा के लिए लेकर जा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.