Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मधुमिलन चौराहे पर नया प्रयोग, छह रास्तों के लिए छह सिग्नल से गुजरेंगे वाहन

23

इंदौर। छह रास्तों के मिलन वाले मधुमिलन चौराहा इंदौर शहर का एकमात्र ऐसा चौराहा होगा, जहां पर 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर लगे छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा।

गुरुवार को नगर निगम ने रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मधुमिलन चौराहे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के अनुसार छह रास्तों से आने वाले यातायात को कंट्रोल करने के लिए छह सिग्नल लगाए जाएंगे। 15 दिनों तक इस नए प्रयोग का ट्रायल किया जाएगा।

यातायात प्लान जारी किया

इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर लागू कर दिया जाएगा। हालांकि यातायात प्रबंधन ने नगर निगम के इस प्लान को अमल में लाने की तारीख तय नहीं की है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य की मौजूदगी में निगम अफसरों ने चौराहे का यातायात प्लान जारी किया।

हर सिग्नल 30 सेकंड का होगा

इसके अनुसार चौराहे पर छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रत्येक सिग्नल अलग-अलग ओर से आने वाले यातायात को काबू करेगा। प्रत्येक सिग्नल 30 सेकंड का होगा। 150 सेकंड में पूरे चौराहे का यातायात गुजर जाएगा। अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लान समझाया।

15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा

इसके बाद बताया कि इसके अनुसार 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सफल होने पर लागू करेंगे। यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि उक्त चौराहे के यातायात प्लान का प्रपोजल देखा जा रहा है। जल्द ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

लेफ्ट टर्न के लिए जगह नहीं

गीताभवन की ओर से आने वाला यातायात के लिए फिलहाल लेफ्ट टर्न की जगह नहीं है। यहां पर बाटल नेक बना हुआ है, जिससे यातायात खुलने पर ही वाहन शिवाजी वाटिका, छावनी, सरवटे की ओर जा पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.