Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

परिवार गया था कुंभ, चोरों ने 15 लाख की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

34

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कुंभ स्नान करने के लिए गए परिवार के घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 15 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी पार कर दी, यह घटना बांस गांव की है, आशीष पटेल ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है।

चोरी की सूचना पड़ोसी ने फोन पर दी 

आशीष का कहना है कि बच्चों के साथ कुंभ गए थे। पड़ोसी दीपक का फोन आया और उन्होंने बताया कि घर में चोरी हो गई है, इतना सुनकर आशीष वापस लौट कर आए देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

सोने चांदी के आभूषण समेत नगदी ले गए चोर 

चोरों ने सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया है और नगदी भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, गढ़ थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.