Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

खून खौल रहा, न्याय मिलकर रहेगा… पहलगाम हमले पर मन की बात में पीएम मोदी का सीधा मैसेज

31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह हमले का जिक्र किया. पीएम ने पहलगाम हमले को लेकर कहा, मेरे मन में पीड़ा है. पहलगाम में आतंकी हमला आतंक के आकाओं की हताशा को दिखाता है. कश्मीर की तरक्की कुछ लोगों को रास नहीं आ रही.

पीएम ने कहा, आज जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है. मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है. पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है. आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर कहा, भारत के हम लोगों में जो आक्रोश है, वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं. पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. उन्होंने आगे कहा, पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है.

“दुश्मनों को जम्मू-कश्मीर की तरक्की रास नहीं आई”

ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक vibrancy थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया.

आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है.

“पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की”

पीएम ने कहा, आज दुनिया देख रही है कि इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक आवाज में बोल रहा है. भारत के लोगों में जो आक्रोश है वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. पीएम ने साथ ही कहा मैं पीड़ित परिवारों को फिर से भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा.

पहलगाम में भयावह हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को भयावह हमला हुआ. 26 टूरिस्ट की इस हमले में मौत हो गई जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे. पुलवामा अटैक के बाद इस हमले को सबसे बड़ा माना जा रहा है. जहां 26 लोगों की मौत हुई. वहीं, कई घायल भी हुए हैं. इसी के बाद भारत ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.