Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

कराची में धारा 144 लागू… किस हमले से बचने की तैयारी कर रहा है पाकिस्तान?

27

पहलगाम में आतंकी हमले के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान को किसी बड़े हमले का डर सता रहा है. यह डर उसके एक्शन में भी दिख रहा है. एक तरफ जहां पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में धारा-144 लागू कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ इस्लामाबाद में बड़ी-बड़ी बैठकों का दौर जारी है.

अकेले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार हर दिन 2-3 बैठक कर रहे हैं. बैठक करने के लिए डार ने बांग्लादेश की यात्रा को रद्द कर दिया है. वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की भी अलग-अलग बैठकें हो रही है.

कराची में धारा-144 लागू

एआरवाई न्यूज के मुताबिक कराची के पुलिस कमिश्नर ने शहर में 144 लागू कर दिया है. पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अगले 3 महीने के लिए इसे लागू किया गया है. पुलिस कमिश्नर का कहना है कि कराची में लोग घरों से बाहर कम निकलें. सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया है.

कराची पुलिस के मुताबिक शहरों के भीड़ को कम करने के लिए धारा-144 लागू किया गया है. कराची को पाकिस्तान का वित्तीय राजधानी कहा जाता है. यहीं से पूरे पाकिस्तान का बाजार नियंत्रित होता है.

मुस्लिम देशों को साध रहा

पाकिस्तान मुस्लिम देशों को साधने में लगा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब, कतर, ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों से बात की है. पाकिस्तान ने सभी देशों से कहा है कि भारत से बात करके स्थिति को सामान्य करिए.

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कहना है कि भारत बात भी नहीं कर रहा है. हम संदेश भेज रहे हैं उसके बाद भी हमें कोई रिप्लाई नहीं मिल रहा है.

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान जैसे देशों से सीधे हस्तक्षेप करने की मांग की है. पाकिस्तान का कहना है कि भारत अगर नहीं मानता है तो स्थिति बिगड़ जाएगी.

उरी-पुलवामा के 10 दिन बाद स्ट्राइक

भारत ने 2016 में उरी हमले के 11 दिन बाद और पुलवामा हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि भारत फिर से 10 दिन बाद कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई है. पाकिस्तान को इसी का डर सता रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.