Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू

आतंकी हमले के बाद हमास के ठिकानों पर इजराइली वायु सेना का हमला, जंग छिड़ने की आशंका, भारत ने जारी की एडवाइजरी

54

यरूशलेम। आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल बौखला गया है और उसके दर्जनों लड़ाकू विमानों ने हमास के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। इजरायली वायुसेना के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल के कई शहरों पर रॉकेट से हमला किया है, जिसमें एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हो गए है।

इजराइल की बचाव सेवा की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस महिला की हत्या की गई, वह 60 वर्ष की थी। साथ ही 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन आतंकी हमलों की बीच भारत ने भी इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है और सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है।

हवाई उड़ानों को रोका

इजराइल में आतंकी हमलों को देखते हुए हवाई उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि दक्षिणी और मध्य इजराइल में कई हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं तेल अवीव में बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन जारी रहेगा।

कई इमारतों में आग लगी

समाचार एजेंसी रायटर्स ने जानकारी दी है कि दक्षिण इजरायली शहर अश्क लोन में कई इमारतों के पास आग लग गई है और घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठ रहा है। यहां सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही है।

हमास ने ली जिम्मेदारी

इजराइल के कई शहरों पर हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हमास ने ली है। हमास के सैन्य कमांडर मुहम्मद अल-दीफ़ ने शनिवार को एक रिकॉर्ड संदेश में इजराइल के खिलाफ एक विद्रोह का आह्वान किया।

इजराइल ने दी परिणाम भुगतने की धमकी

इजराइल ने इस आतंकी हमले को युद्ध की घोषणा बताया है। गाजा पट्टी से भारी मात्रा में रॉकेटों की बौछार के बीच इजरायल ने शनिवार सुबह युद्ध के लिए तत्परता की स्थिति की घोषणा कर दी है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि ‘हमास आतंकवादी समूह को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ वहीं भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “यहूदी छुट्टियों के दौरान इजराइल पर गाजा से रॉकेट और हमास आतंकवादियों की जमीनी घुसपैठ दोनों से संयुक्त हमला हो रहा है। स्थिति आसान नहीं है, लेकिन इजराइल जीतेगा।” इस दौरान इजरायल ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.