Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ...

आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात

27

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की आतंकियों की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी, इस कृत्य का आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.