Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

फिल्म ‘ANIMAL’ के विलेन जैसी है इस क्रिकेटर की लव स्टोरी, दोनों ने लड़की को दिल एक ही जगह दिया

19

फिल्म एनिमल तो आपने देखी ही होगी. उसमें विलेन अबरार का किरदार भी देखा होगा. लेकिन, हम उस किरदार की नहीं, उसे निभाने वाले एक्टर बॉबी देओल की बात कर रहे हैं. हूबहू उनके जैसी ही लव स्टोरी एक भारतीय क्रिकेटर की भी है, जिनका नाम मोहम्मद कैफ है. बॉबी देओल और मोहम्मद कैफ की प्रेम कहानी में समानता ये है कि दोनों ने ही लड़की को दिल एक ही जगह पर दिया. और, जब वो दोनों दिल हार रहे थे तब उसमें उनके दोस्तों का किरदार भी बड़ा अहम रहा था.

बॉबी देओल के जैसी कैफ की लव स्टोरी

अब सवाल है कि वो जगह कौन सी थी, जहां बॉबी देओल और मोहम्मद कैफ दोनों दिल हार बैठे थे. तो जवाब है रेस्टोरेंट. जैसे बॉबी अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गए थे और वहां तान्या आहूजा को देखते ही पहली नजर में दिल हार बैठे थे. ठीक वैसे ही मोहम्मद कैफ भी दोस्तों के बुलाने पर रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां पहली बार उनकी पूजा से मुलाकात हुआ और दिल लुट गया. पहली नजर का वो प्यार जैसे बॉबी देओल की अब पत्नी बन चुकी है. ठीक वैसे ही मोहम्मद कैफ की भी पूजा अब पत्नी बन चुकी हैं.

पहली मुलाकात, फिर लंबी बात और तब शादी

मोहम्मद कैफ की पत्नी पूजा कैफ पहले जर्नलिस्ट थी. शादी से पहले उनका नाम पूजा यादव था. पहली नजर में दिल हारने के बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया और फिर 2011 में शादी कर ली. कुछ ऐसा ही उधर एनिमल फिल्म के अबरार की रियल लाइफ में भी हुआ था. पहली मुलाकात के बाद उनके बीच भी मुलाकातों का लंबा सिलसिला चला था और फिर बात शादी तक पहुंची थी.

प्रैम कहानी का जिक्र इसलिए…

मोहम्मद कैफ और पूजा की शादी को अब 14 साल हो चुके हैं. ऐसे में आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि इस प्रेम कहानी का जिक्र हम अब क्यों कर रहे हैं? तो वो इसलिए क्योंकि बीते 21 अप्रैल को मोहम्मद कैफ की पत्नी पूजा कैफ ने अपना जन्मदिन मनाया. और, इस बर्थडे पर उन्हें जिस अंदाज में दुनिया भर के क्रिकेटर्स, एंकर्स ने उन्हें विश किया वो कमाल का रहा.

मोहम्मद कैफ इन दिनों IPL 2025 की कमेंट्री में व्यस्त हैं. वो IPL के ब्रॉडकास्ट चैनल की कमेंट्री पैनल से जुड़े हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.