Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाकिस्तान की इस महिला जज ने तो असीम मुनीर को औकात पर ला दिया, पाक सेना को भी चेतावनी दी

30

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक ऐतिहासिक बहस के दौरान जस्टिस मुसर्रत हिलाली ने पाकिस्तान आर्मी खूब सुनाया. उन्होंने एक्ट, 1952 को संविधान के खिलाफ करार देते हुए सेना और जनरल असीम मुनीर को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने पूछा कि जब संविधान का अनुच्छेद 8(3) सिर्फ सशस्त्र बलों के लिए है, तो फिर इसे नागरिकों पर क्यों लागू किया जा रहा है? ये सवाल न केवल सैन्य अदालतों की वैधता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पाकिस्तान में सेना के बढ़ते दखल पर भी गहरी चोट करता है.

जस्टिस हिलाली सात जजों की संविधान पीठ का हिस्सा रहीं, जो 9 मई, 2023 को हुए दंगों के आरोपियों पर सैन्य अदालतों में चल रहे मुकदमों के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई कर रही है. उनका साफ कहना है कि अनुच्छेद 8(3) केवल सेना के सदस्यों के अनुशासन बनाए रखने के लिए है और इसे आम नागरिकों पर लागू करना संविधान की आत्मा के खिलाफ है. जस्टिस नकीम अख्तर अफगान ने भी इस राय से सहमति जताई.

सेना को लगाई जमकर फटकार

सुनवाई के दौरान रक्षा मंत्रालय के वकील ख्वाजा हारिस ने दलील दी कि सैन्य अदालतें संविधान द्वारा समर्थित हैं. लेकिन अदालत ने इस तर्क को चुनौती दी. जस्टिस जमाल खान मंडोखेल ने चेतावनी दी कि यह केस सिर्फ सैन्य अदालतों पर रोक लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर कहीं बड़ा हो सकता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान के संविधान में सिर्फ दो तरह की अदालतें मानी गई हैं. अधीनस्थ अदालतें और उच्च अदालतें.

सेना की कार्रवाई पर उठाए सवाल

जस्टिस हिलाली ने बताया कि 1967 में पाकिस्तान आर्मी एक्ट में जोड़ा गया सेक्शन 2(1)(d)(1) संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह धारा नागरिकों को भी सेना की कार्रवाई के दायरे में लाने की साजिश है, जो संविधान के अनुच्छेदों की अवहेलना करता है. कोर्ट ने यह भी पूछा कि 9 मई को सेना की इतनी बड़ी विफलता के बावजूद किसी सैन्य अधिकारी को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया गया.

सेना का प्रभाव पर कोर्ट का प्रहार

अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट की गंभीर निगरानी में है और अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी. इस बहस ने पाकिस्तान की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था में सेना के प्रभाव पर एक नई बहस छेड़ दी है. क्या अब न्यायपालिका सेना को उसकी सीमाएं दिखाएगी? क्या संविधान के नाम पर आम नागरिकों को सैन्य कानून के तहत घसीटना बंद होगा? यह फैसला पाकिस्तान के लोकतंत्र की दिशा तय करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.