Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिंड में 9 अगस्त को कांग्रेस का हल्ला बोल: कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी

27

भिण्ड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा है की लहार में मेरी कोठी को राजनीति के चलते तोड़ने की साजिश की जा रही है। बीते कुछ दिन में भिंड जिले में राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की सीमांकन कर नपती की गई थी। 5 दिन बाद गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया स्वंय एवं जन समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को लहार में एक जन आंदोलन करेंगे और भिंड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

जन आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता शामिल होंगे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह , ने सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा हमने 35 साल लगातार राजनीति की लेकिन अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमारी कोठी के सीमांकन के लिए नपती की गई। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी शांत बैठने वाली नहीं है, इन सब मुद्दों को लेकर 9 अगस्त को बड़ा जन आंदोलन करेंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.