Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ...

शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, महिला गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

46

दमोह। जिले के मडियादो थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में देर रात शराब के नशे एक पति द्वारा अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंकने का घटनाक्रम सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो लाया गया जहां उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद से पति फरार है जिसके चलते महिला और उसके तीन मासूम बच्चे अस्पताल परिसर में इलाज के दौरान भटकते देखे गए।

28 वर्षीय महिला रीनू अहिरवार ने बताया कि उसका पति रामफूल शराबी है जो आए दिन मारपीट करता है। रात में भी शराब पीकर आया और पैसे मांगने लगा। जिस पर विवाद हुआ और उसने मुझे छत से नीचे धकेल दिया।

महिला के साथ नहीं था कोई परिजन

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के दौरान महिला के साथ कोई परिजन नही था जिसके चलते 108, उपस्थित पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि महिला गंभीर रूप से घायल थी और उसके साथ तीन मासूम बच्चे भूखे और प्यासे थे जिन्हे उपस्थित आरक्षक निशांत वैष्णव, 108 के कर्मचारी और पायलट अजय राजपूत द्वारा भोजन व्यवस्था सहित आर्थिक मदद दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.