Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

डेढ़ करोड़ कैश, 20 तोला सोना… इंदौर में बुर्के वाले चोर कौन थे? सामने आ गई सच्चाई

43

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में चोरी के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस वारदात की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि परिवार के ही एक सदस्य ने अपने करीबी रिश्तेदार की मदद से की. घर के बारे में जानकारी होने के कारण चोरी की योजना आसानी से बनाई गई और वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी किया गया कैश व सोने का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, इदौंर के पलासिया थाना क्षेत्र में 13 मार्च को हुई डेढ़ करोड़ रुपये नकद और 20 तोला सोने की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. यह चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि खुद फरियादी सैलून संचालिका शिवाली जादौन ने अपने जीजा बर्खास्त सिपाही हीरा बहादुर थापा और उसके साथियों के साथ मिलकर करवाई थी. पुलिस ने इस मामले में शिवाली जादौन,उसके जीजा हीरा बहादुर और ड्राइवर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी प्रवीण अभी फरार है.

बुर्का पहनकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शिवाली ने अपने जीजा और उसके साथी के साथ मिलकर चोरी की पूरी साजिश रची थी. योजना के मुताबिक आरोपी हीरा बहादुर थापा और उसका साथी बुर्का पहनकर घर में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में नकदी और सोना समेटकर फरार हो गए. पुलिस को गुमराह करने के लिए शिवाली ने खुद चोरी की शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

1000 से ज्यादा कैमरे खंगालकर ऐसे पकड़े गए आरोपी

टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने शहरभर के 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि बुर्का पहने आरोपी नीले रंग की स्कूटर से शहर में घूमते हुए नेमावर रोड पहुंचे. एक जगह स्कूटर पर सवार व्यक्ति बदला गया, जिससे पुलिस को शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के उलटे यानी आने वाले फुटेज की जांच की तो एमआर-9 पर वही नीली स्कूटर और एक आई-10 कार नजर आई. इसी कार को नेमावर रोड पर लौटते समय भी देखा गया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला.

फरियादी के प्रेमी ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने अंकुश (शिवाली का प्रेमी) को जब फुटेज दिखाए तो उसने तुरंत कार को पहचान लिया और बताया कि यह कार थापा की है. खुलासा हुआ कि थापा पहले खंडवा पुलिस में कांस्टेबल था. 10 साल पहले उसे बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने थापा के घर दबिश दी जहां संदिग्ध आई10 कार खड़ी मिली. इसी दौरान थापा ने ड्राइवर पिंटू की मदद से कार को वहां से हटवा दिया. पुलिस ने कार का पीछा किया और कार से 79 लाख रुपये की नकदी को बरामद किया.

पुलिस ने इस मामले में शिवाली जादौन, हीरा बहादुर थापा और ड्राइवर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि प्रवीण की तलाश जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी चोरी की रकम और सोने के गहने भी बरामद कर लिए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.