Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पुलिस विभाग में 5 अधिकारियों के हुए तबादले; तत्काल प्र... कवर्धा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से अवैध धान खपाने के अवैध खेल प... कांकेर के करप स्थित सरकारी गोदाम में कीड़े लगे चावल की सप्लाई का वीडियो वायरल, गुणवत्ता पर खड़े हुए ... रायपुर में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का बयान, कहा— कांग्रेस ने परि... कबीरधाम के कोदवागोड़ान गांव में आयोजित हुआ भव्य दीपावली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों... कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती में खुली बड़ी धांधल... अबूझमाड़ की वादियों में छिपा अनमोल रत्न बना आदिंगपार का झरना, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटकों की ... छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, तीसरे दिन काली साड़ी और क... सुहेला के सेवा संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जिले को मिले 459.45 करोड़ र... महासमुंद के पिरदा धान खरीदी केंद्र में अब तक नहीं शुरू हुई खरीदी, कर्मचारियों की तैनाती न होने से खु...

साली ने आधी रात को जीजा को बुर्के में मिलने बुलाया, फिर कर गई ऐसा खेल… सीक्रेट खुला तो दीदी की फटी रह गईं आंखें

53

मध्य प्रदेश के इंदौर में 1.5 करोड़ रुपये की लूटपाट कांड का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. इस केस के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे. पुलिस की मानें तो इस पूरे केस की मास्टरमाइंड वही महिला है, जिसने अपने घर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

पुलिस ने बताया- बुर्का पहनकर जिन दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था उनमें से एक बर्खास्त पुलिसवाला ही है. इतना ही नहीं बर्खास्त पुलिसकर्मी की साली ही इस मामले में फरियादी है उसके ही फ्लैट में ये चोरी हुई थी. इसके कारण मामले में उसकी भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है.

इंदौर के पलासिया थाना इलाके में 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में रहने वाली पार्लर संचालिका शिवाली जादौन ने अपने फ्लैट से 4 बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी, और जब दो घंटे बाद लौटी तो फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ था, घर की अलमारी में रखे चार बैग गायब थे इनमें से तीन बैग उसके लिव इन पार्टनर अंकुश के थे. जांच में पता चला कि बैग में प्रॉपर्टी डील से जुड़े लगभग डेढ़ करोड़ रुपये रखे गए थे.

शिवाली जादौन का जीजा

वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने दो आरोपी नजर आए थे जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. अब पुलिस को इसमें सफलता मिल गई है और चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाले दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक बर्खास्त पुलिसकर्मी है जो कि फरियादी शिवाली जादौन का जीजा है.

लिव-इन पार्टनर पर शक

बताया जा रहा है कि शिवाली काफी समय से अंकुश के साथ लिव-इन में रह रही थी, लेकिन उसे डर था कि वह कभी भी उसे छोड़ सकता है. अंकुश अक्सर अपने व्यापार के रुपये शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के फ्लैट में लाकर रखता था. इस बात की जानकारी शिवाली ने अपने जीजा धीरू थापा को दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई. उधर, आरोपी शिवाली की बहन इस पूरे केस को जानकर हैरान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.