Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

अनंतनाग पुलिस का एक्शन, पाक स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हैंडलर से जुड़े अवैध ढांचे को किया ध्वस्त

35

जम्मू कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए भारतीय सेना लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हैंडलर से जुड़े एक ढांचे को ध्वस्त कर दिया है. अधिकारियों ने शनिवार (22 मार्च) यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ समन्वय में उन्होंने रेखा हसनपोरा में अवैध रूप से निर्मित एक घर और चबूतरे को ध्वस्त कर दिया, जिससे राज्य की अतिक्रमित जमीन को दोबारा प्राप्त किया जा सके.

पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक ज्ञात आतंकवादी हैंडलर हारून राशिद गनी की थी. पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हारून 2018 से पाकिस्तान से काम कर रहा है और “राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने के मकसद से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और उनके सहायक ढांचों को खत्म करने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है.

आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कदम

अधिकारियों का कहना है कि अनंतनाग पुलिस कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है कि कोई भी व्यक्ति या समूह गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सरकारी जमीन का दुरुपयोग न करे. अधिकारी ने कहा कि पुलिस आतंकी गुर्गों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जारी रखेगी. जिससे जिले में आतंकवाद के खिलाफ उसके अडिग रुख की पुष्टि होती है. पुलिस और प्रशासन के यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है.

आतंकियों के सफाए के लिए चलाया जा रहा अभियान

दरअसल घाटी में शांति स्थापित करने और आतंकियों के खात्मे के लिए पुलिस और सेना के जवान हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही जम्मू रीजन के राजौरी जिले में एसओजी थाना मंडी के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था. गनीमत ये रही कि ये फटा नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सीमा पार से लगातार जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. . हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी और सीमा पार बैठे इनके आका अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.