Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘मैं दूसरी बेटी नहीं चाहती’, पलक की इस हरकत से डर गई थीं श्वेता तिवारी?

30

Shweta Tiwari वो नाम बन चुकी हैं, जिनके बारे में हर छोटी-बड़ी खबर जानना फैन्स काफी पसंद करते हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली श्वेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. दो शादी और दो तलाक के बाद अब श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ एक अच्छी लाइफ जी रही हैं. श्वेता के साथ-साथ उनकी बेटी पलक तिवारी भी अब काफी चर्चा में रहती हैं. मां-बेटी की इस जोड़ी पर फैन्स काफी प्यार लुटाते हैं. पलक के अलावा श्वेता का एक बेटा रेयांश भी है. इसी बीच श्वेता का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में हैं.

साल 2020 में श्वेता तिवारी ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया था कि वो पलक के बाद एक और बेटी चाहती थीं. लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपना फैसला क्यों बदल लिया? बातचीत के दौरान श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि जब पलक 16 साल की थीं, तब वह प्रेग्नेंट थीं. अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, “अपने 16वें जन्मदिन पर वह बाहर गई और 1 लाख 80 हज़ार रुपये का मेकअप खरीदा, बहुत महंगे प्रोडक्ट्स. हर आई शैडो 7 हज़ार से 8 हज़ार रुपये का था.

दूसरी बेटी नहीं चाहती थीं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी फैमली को फोन किया और कहा कि वो अब एक बेटे को जन्म देना चाहती हैं. पलक की महंगी शॉपिंग देखने के बाद श्वेता ने अपने परिवार से कहा, “मैं इतना खर्च नहीं कर सकती. मैं दूसरी बेटी नहीं चाहती.” इस इंटरव्यू में श्वेता के साथ बेटी पलक भी मौजूद थीं. उन्होंने भी अपनी मां को लेकर कई बातें शेयर की थीं. उनका कहना था कि वो अपनी मम्मी को बचपन में कभी-कभी ‘दीदी’ कहकर बुलाती थीं, क्योंकि वो उनकी मां नहीं बल्कि बहन लगती थीं.

श्वेता और पलक के बीच दोस्ती वाला बॉन्ड

श्वेता अपनी बेटी पलक की मां और पिता दोनों हैं. इसके अलावा वो अपनी बेटी के साथ दोस्ती वाला रिश्ता शेयर करती हैं. मां-बेटी अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं पलक तिवारी का नाम बीते कुछ सालों से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई दफा साथ में कैप्चर किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.