Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

इंदौर में होली की ड्यूटी में तैनात टीआई को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

41

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में होली की ड्यूटी पर तैनात TI संजय पाठक की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि उनको सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद बॉम्बे अस्पताल उनको ले जाया गया। यहां पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार को बेटमा में संजय पाठक की ड्यूटी लगाई गई थी और संजय पाठक आईजी ऑफिस में पदस्थ थे, संजय भोपाल जिले के रहने वाले थे। TI संजय पाठक के अचानक निधन के बाद इंदौर के डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जताया दुख 

टीआई की अचानक मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।

परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.