Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शराब, शबाब और मौत! जांजगीर-चांपा में नशे की हालत में विवाद के बाद मर्डर, खौफनाक वारदात से दहल उठा इलाका

17

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ की कोसा नगरी जांजगीर चांपा इन दिनों क्राइम की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है. शनिवार को जांजगीर के सिवनी गांव में चार युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस वारदात के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार किया है.

नैला थाना चौकी इलाके में मर्डर से सनसनी

शनिवार की रात करीबन 10 से 11 बजे के बीच रोशन सूर्यवंशी और अन्य युवक तालाब के पास शराब पी रहे थे. इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और आपस में सभी गाली गलौज करने लगे. इस दौरान गांव के शैलेंद्र पांडेय नाम के शख्स ने उन्हें हंगामा और विवाद करने से मना किया. उनके समझाने के बाद सभी चारों युवक वहां से चले गए. आघे घंटे बाद कुछ लोग शैलेंद्र पांडेय के घर आए और दरवाजा खुलवाया. जब शैलेंद्र पांडे घर से बाहर निकले तो देखे कि शैलेंद्र नाम के युवक के पेट पर चाकू से हमला किया गया है. उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस को बुलवाया. घायल रौशन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. परिजनों को घटना की जानकारी मिली वे भी अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान रौशन की मौत हो गई.

रौशन के साथ जो कुछ बाहरी लड़के थे और शराब के नशे में थे.इन लोगों के बीच विवाद बढ़ा और उसके बाद किसी युवक ने रौशन पर हमला कर दिया. जिसमें वह घायल हो गया- शैलेंद्र पांडेय, चश्मदीद

नैला चौकी पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है- योगिता खापर्डे, सीएसपी, जांजगीर चांपा

शराब और विवाद में गई जान

सिवनी गांव के बीच बस्ती में हुई मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप है.लोगों में डर का माहौल है.हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों से भी इस केस में पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.