Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सर्च कमेटी सौंपेग... गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ...

इंदौर में खुले बाजार के भरोसे टमाटर बिक रहा 90 से 150 रुपये तक

39

 इंदौर। दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में भले ही सरकार नेशनल एग्रीकल्चरल को-आपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया (नाफेड) के माध्यम से कीमतों पर नियंत्रण करके आम उपभोक्ताओं को 80 रुपये किलो में टमाटर की उपलब्ध कराएगी, लेकिन इंदौर में इसकी कीमतों पर नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां उपभोक्ता खुले बाजार के भरोसे हैं। इंदौर में आम उपभोक्ताओं को 90 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति किलो तक टमाटर मिल रहा है।

जानकारों का कहना है कि 15 दिन बाद टमाटर के भाव कम हो जाएंगे। तब महाराष्ट्र के टमाटर उत्पादक इलाकों से टमाटर की आवक बढ़ जाएगी। इंदौर की चोइथराम मंडी के हरी सब्जी व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के सचिव योगेश विरहे के अनुसार, इंदौर में इस समय महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, अहमद नगर, राजगुरु नगर जैसे इलाकों से टमाटर आ रहा है।

मालवा-निमाड़ में इस वक्त टमाटर की फसल नहीं

बारिश के समय मैदानी इलाकों के खेतों में टमाटर की फसल नहीं हो पाती। इस कारण अभी मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ में टमाटर की फसल नहीं है। बारिश के समय पहाड़ी इलाकों में ही टमाटर हो पाता है। टमाटर की यह तेजी कुछ दिन की है।

अगस्त में और कम होंगे भाव

अगस्त के पहले सप्ताह से टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक बढ़ जाएगी। उस समय भाव और कम होंगे। मालवा और निमाड़ में नवंबर से सब्जियों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। उस समय कीमतें काफी नियंत्रित हो जाएंगी। इंदौर मंडी में रविवार को करीब 80 टन टमाटर की आवक हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.