Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुबई में भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तानी मीडिया, कहा- यह तो होना ही था

28

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की इस शानदार जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने अपने सारे मैच दुबई में खेले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए विजेता का ताज पहना. इसको मिलाकर भारत के पास अब तीन चैंपियंस ट्रॉफी हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान के पास महज एक चैंपियंस ट्रॉफी है. पाकिस्तानी मीडिया अब कह रही है कि एक मैदान पर सारे मैच खेलने से ये तो होना ही था.

भारत की इस जीत को पाकिस्तान की मीडिया को जोरों की मिर्ची लगी है और अपनी बौखलाहट मिटाने के लिए भारत की जीत के पीछे मैदान को बता रहा है. जहां पूरी दुनिया टीम इंडिया के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही है, वहीं ये बात पाक मीडिया से बर्दाश्त नहीं हुई है. पाकिस्तान के अखबार DAWN ने लिखा है कि टीम इंडिया को एक ही पिच पर सारे मैच खेलने का फायदा मिला है.

टीम परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश

पाकिस्तानी अखबार ने पिच और मैदान को फायदेमंद बता, टीम के परफॉर्मेंस को नीचा दिखाने की कोशिश की है. ऐसा सिर्फ मीडिया द्वारा ही नहीं किया गया है, भारत की जीत के समय PCB का कोई बड़ा अधिकारी भी वहां मौजूद नहीं था. शोएब अख्तर ने फाइनल के प्रजेंटेशन सेरेमनी से PCB चेयरमैन या किसी और अधिकारी के गायब होने पर सवाल उठाए हैं.

पाकिस्तान से छीना खिताब

2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान ने जीती थी और अब भारत ने ये खिताब उससे छीन लिया है. साथ ही इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान 6 विकेट से बुरी तरह हराया. इसके अलावा भारत की वजह से पाकिस्तान फुल मेजबानी नहीं कर पाया, क्योंकि भारतीय टीम ने अपने सारे मैच दुबई में खेले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.