Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर सराफा बाजार: सोने-चांदी में आंशिक गिरावट, वैवाहिक ग्राहकी थमी

18

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़े उतार-चढ़ाव के लग्नसरा वालों की ग्राहकी थमने से शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक गिरावट देखने को मिली है। सोना केडबरी आंशिक घटकर 87700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा भी आंशिक घटकर 97450 रुपये प्रति किलो रह गया। अब इस महीने शादियों के कोई मुहूर्त नहीं है और साथ ही रंगों का त्योहार होली भी करीब है। इसलिए सोने के बढ़ते दामों में रुकावट आई है।

  • व्यापारियों का कहना है कि हमेशा यह देखा जाता है की शादी के मुहूर्त के समय सोने के दाम में बढ़ोतरी होती है साथ ही मुहूर्त के खत्म होने के समय इसके गिरावट देखने को मिलती है।
  • अब अगला मुहूर्त अप्रैल की 16 तारीख को है तब तक संभावना जताई जा रही है की सोने-चांदी के भाव में स्थिरता बनी रहे।
  • फेड अध्यक्ष पावेल ने बयान दिया है की राष्ट्रपति ट्रंप का रुख स्पष्ट होने के बाद ही ब्याज दर में परिवर्तन पर विचार किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा हम लोग अभी अल्पविराम की स्थिति में हैं और कोई जल्दबाजी भी नही चाहते है।
  • उन्होंने साथ ही साथ स्पष्ट किया कि ट्रंप की टैरिफ पालिसी से महंगाई बढ़ेगी और ब्याज दर कटौती पर विराम लगेगा।
  • काॅमेक्स पर सोना वायदा 2910 डालर प्रति औंस और चांदी 32.46 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।

    इंदौर के बंद भाव

    • सोना केडबरी रवा नकद में 87700 सोना (आरटीजीएस) 87800 सोना (91.60) 80000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 87750 रुपये पर बंद हुआ था।
    • चांदी चौरसा नकद 97450 चांदी आरटीजीएस 97600 चांदी टंच 97600 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1075 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी चौरसा नकद 97500 रुपये पर बंद हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.