Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा के बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, ये नेता होंगे शामिल

36

भोपाल।  10 मार्च से शुरू होने वाले मप्र विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का शुभारंभ होगा। 12 मार्च को सदन में मोहन यादव सरकार द्वारा मप्र का दूसरा बजट पेश किया जाना है। बता दें कि बजट सत्र को लेकर आज एमपी कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है।

जानकारी अनुसार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेश ​प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। ये बैठक होटल लेक व्यू अशोका में आज शाम को आयोजित की गई है।

बता दें कि बजट सत्र को लेकर अब तक 2939 प्रश्न सचिवालय को प्राप्त हुए है। जिसमे 1785 प्रश्न ऑनलाइन और 1154 प्रश्न ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा स्थगन का एक, शून्यकाल की 5, अशासकीय संकल्प की 13 सूचनाएं प्राप्त हुई है। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठके होना हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार, मप्र विधानसभा को पेपरलेस करने की कवायद जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.