Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

देर रात राजधानी के इस बार में पुलिस की छापेमारी, पार्टी में युवक-युवतियां कर रहे थे ये काम, मचा हड़कंप

43

भोपाल :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित सोशलाइट ईवन बार में पुलिस ने देर रात छापेमारी की। बार में तेज़ आवाज़ में म्यूजिक के बीच बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशलाइट ईवन बार में देर रात तक तेज़ म्यूजिक बजाकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे और तय समयसीमा के बाद भी बार खुला था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और बार संचालक पर कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।\

भोपाल पुलिस का कहना है कि शहर में देर रात तक चलने वाली अवैध पार्टियों पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी बार या क्लब में नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि इस तरह की गतिविधियाँ अशांति फैलाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.