Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

पहले हेल्पर और कुत्ते को निकाला बाहर, फिर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया… छतरपुर पथराव के फरियादी SHO ने क्यों किया सुसाइड?

31

मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिटी कोतवाली में तैनात एसएचओ ने खुद को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया. वह अगस्त 2024 में छतरपुर कोतवाली में हुए पथराव मामले में मुख्य फरियादी थे. उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. उन्हें मोबाइल फोन पर किसी को खुद को गोली मार लेने की बात कहते सुना गया था. इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

एसएचओ अरविंद कुजूर ने गुरुवार को शाम के वक्त पेप्टेक टाउन स्थित किराये के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक दिन पहले ग्वालियर पेशी कराने जाने के लिए 2 दिन की छुट्टी ली थी. इसके बाद गुरुवार की शाम को यह घटना सामने आई है. जानकारी लगते ही डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठे किए गए.

छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे SHO अरविंद

अरविंद कुजूर छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले के निवासी थे. एसएचओ का पेप्टेक टाउन में किराए के मकान में निवास था. वहां एक केयरटेकर प्रदीप अहिरवार भी रहता था. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6.40 बजे उन्होंने कमरे को अंदर से लॉक किया और सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जो सिर में दाहिने ओर लगी. उन्होंने घटना से पूर्व घर के हेल्पर और पालतू कुत्ते को भी बाहर कर दिया था. गोली की आवाज सुनते ही हेल्पर प्रदीप घर के अंदर पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी.

पहला फायर हुआ मिस, दूसरा लगा कनपटी पर

इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. एसपी अगम जैन ने बताया कि घटना में जो भी बिंदु सामने आएंगे, उन सभी को जांच में लिया जाएगा. घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में डीआईजी ने कहा है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला है. एसएचओ अरविंद कुजूर ने सर्विस रिवाल्वर से सुसाइड किया है. उनका एक फायर मिस हुआ है, दूसरा फायर कनपटी में लगा है. उधर पुलिस के अन्य सूत्रों ने बताया कि एसएचओ अरविंद पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में रहते थे.

घटना से पहले किया था फोन

घटना से पहले उन्होंने किसी को फोन पर कॉल कर कहा कि वे खुद को गोली मार लेंगे. इसके बाद ही सुसाइड किया है. फिलहाल एसएचओ का फोन लॉक है. उसकी जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि उनकी किससे बहस हुई थी. पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को पूछताछ के लिए भी उठाया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. उनकी पत्नी का सागर में निवास है. टीआई कुजूर की पत्नी सागर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. उनकी दो बेटियां हैं. पुलिस ने घर को सील करते हुए गहनता से जांच शुरू की है. घटना के बाद परिवार को सूचना दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.