Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

कांग्रेसी विधायक पर दिव्यांग दंपती ने लगाए धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप

54

डिंडौरी। डिंडौरी के कांग्रेसी विधायक और पूर्व कैबिनेेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम पर दिव्यांग आदिवासी दंपति द्वारा धोखाधडी कर जमीन हडप लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीडित दंपति ने शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंच दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडित ने शिकायत पत्र में 13 एकड बेशकीमती जमीन का सौदा 13 लाख में होना बताया, जबकि उन्हें मात्र एक लाख दस हजार रूपये ही दिए गए।

पीडित परिवार शेष राशि के लिए विगत 12 वर्ष से विधायक आवास का चक्कर काटने को मजबूर है। गंभीर मामला सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। विधायक ने जहां आरोपों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बताया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया द्वारा इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पीडित को न्याय दिलाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि जिले में आदिवासियों की जमीन हडपने के लगातार मामले सामने आते रहे हैं। आदिवासी समाज के ही नेताओं पर ऐसे आरोप लगने का मामला कोतवाली तक पहुंचना गंभीर सवाल खडे करने वाला है।

भतीजे के नाम विधायक ने कराई रजिस्ट्री

जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलगांव पोस्ट मोहगांव सिधौली निवासी दिव्यांग लालवती पति श्याम सिंह ने कोतवाली में की गई शिकायत में बताया कि जमीन का सौदा विधायक ओमकार मरकाम के साथ वर्ष 2011 में हुआ था। सौदे के तहत 13 एकड जमीन 13 लाख रूपये में बेची गई थी। पीडित ने बताया कि विधायक ओमकार मरकाम के द्वारा उसका स्टेट बैंक में खाता खुलवाया गया और खाता क्रमांक 31618518024 में आठ फरवरी 2011 को एक लाख दस हजार रूपये जमा कराए गए, शेष राशि विधायक द्वारा शीघ्र देने की बात कही गई। पीडित ने बताया कि विधायक ने जमीन अपने सगे भतीजे संदीप कुमार पिता रामसिंह के नाम से रजिस्ट्री कराई थी।

रजिस्ट्री से दोगुना जमीन करा ली अपने नाम

आरोप है कि धोखाधडी कर रजिस्ट्री तो 13 एकड जमीन की हुई, लेकिन उससे लगभग दोगुनी जमीन राजस्व अमले के साथ साठगांठ कर अपने नाम दर्ज करा ली गई है। पीडित लालवती मार्को ने बताया कि वह बचपन से की दिव्यांग है। बोलने, सुनने में भी महिला असमर्थ है। महिला के पति भी दिव्यांग है। पीडित ने बताया कि वह

बहुत गरीब महिला है और उसके साथ अन्याय कर धोखाधडी की गई है। पीडित ने न्याय दिलाने की गुहार पुलिस से लगाते हुए कार्रवाई के साथ जमीन वापस दिलाने

की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि शिकायत हुई है। मामले की जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। विधायक ओमकार मरकाम तीन बार से डिंडौरी विधानसभा से विधायक हैं और उन्हें गत दिनों ही कांग्रेस केंद्रीय समिति में बडी जिम्मेदारी दी गई है, ऐसे में आदिवासी समाज के ही दिव्यांग दंपति का विधायक पर लगाया गया गंभीर आरोप प्रदेश स्तर पर राजनीति सरगर्मी बढा सकता है। पीडित ने कोतवाली में शिकायत पत्र के साथ बैंक पास बुक, जमीन का खसरा सहित अन्य दस्तावेज भी सौंपें हैं।

मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप राजनीति से प्रेरित होने के साथ निराधार भी हैं। मैंने संबंधित जमीन नहीं खरीदी। परिवार के लोग खरीदे होंगे तो मुझे नहीं मालूम।

ओमकार सिंह मरकाम, विधायक डिंडौरी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.