Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वजन घटाने के लिए रोज पीते हैं चिया सीड्स की ड्रिंक, जान लें नुकसान

24

बढ़ता हुआ वजन ज्यादातर लोगों के लिए चिंता का विषय होता है, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी बॉडी की शेप इफेक्ट होती है, बल्कि मोटापा कई बीमारियों को साथ लेकर आता है. वेट लॉस के लोग कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, इसी में से एक है चिया सीड्स की ड्रिंक जिसे लोग डेली रूटीन में शामिल करते हैं. चिया सीड्स में पोटैशियम, से लेकर डायटरी फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है. हालांकि ज्यादा चिया सीड्स के सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं.

डेली रूटीन में अगर आप भी चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल, पाचन में सुधार, ब्लड शुगर कंट्रोल जैसे फायादे होते हैं, लेकिन इसे एक सीमित मात्रा में लेना बेहद जरूरी है. इससे ज्यादा चिया सीड्स खाना आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है.

कितना और कैसे खाएं चिया सीड्स

डेली रूटीन में अगर चिया सीड्स शामिल करते हैं तो लगभग 25 से 28 ग्राम यानी लगभग दो से ढाई चम्मच चिया सीड्स काफी रहते हैं. वहीं चिया सीड्स को कभी भी रूखा नहीं खाना चाहिए या तो इसे हल्का रोस्ट करके सूप, सलाद आदि में डालकर खाएं या फिर इसे भिगोकर खाना सही रहता है.

पाचन पर असर

चिया सीड्स में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है तो वहीं ज्यादा खाने की वजह से पेट में ब्लोटिंग हो सकती है. औ जिन लोगों को दस्त की समस्या हो उन्हें उस दौरान चिया सीड्स के सेवन से बचना चाहिए.

डिहाइड्रेशन की समस्या

ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है, क्योंकि चिया सीड्स पानी सोखते हैं. अगर चिया सीड्स ले रहे हैं तो इसे पानी में जरूर भिगोना चाहिए साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.