Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वाराणसी: बाल खींचे-नीचे पटका… छात्र देता रहा बेगुनाही की दुहाई, चौकी इंचार्ज करता रहा पिटाई

26

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के संकटमोचन पुलिस स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो में पुलिस स्टेशन के अंदर चौकी इंचार्ज कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वह एक छात्र के बाल पकड़कर उसे खींचते हैं और फिर उसे बाल खींचते हुए ही चारों और घूमा देते हैं. चौकी इंचार्ज लगातार छात्र के बाल खींचते हुए उसकी डंडे से पिटाई करते हैं.

चौकी इंचार्ज की बेरहमी का वीडियो जब सामने आया तो मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई. फिर मामले पर कार्रवाई की गई और चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी पर सख्त एक्शन लेते हुए तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. दरअसल ये घटना संकटमोचन मंदिर के पास स्थित पुलिस चौकी की है, जहां चौकी इंचार्ज ने छात्र के लाख चीखने पर भी उसे नहीं बख्शा और बेरहमी से पीटता रहा.

“हम वो नहीं थे भैया…”

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त चौकी इंचार्ज छात्र को पीट रहे हैं. वह अपनी बेगुनाही की दुहाई दे रहा है और तेज-तेज चिल्ला कर कह भी रहा है, “हम वो नहीं थे भैया…” वह एक नहीं बल्कि कई बार ये बात कहता है, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उसकी एक बात नहीं सुनी और बाल पकड़कर उसे पटक डाला और बेरहमी से पीटा. उस छात्र के अलावा वीडियो में उसके साथ तीन और छात्र भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने एक और छात्र के साथ भी ऐसी ही बर्बरता की.

चौकी इंचार्ज सस्पेंड

इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में मामले का संज्ञान लिया और चौकी इंजार्ज को छात्रों को इतनी बुरी तरह पीटने के चलते निलंबित कर दिया. ये मामला साकेत नगर इलाके से शुरू हुआ था, जहां छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी. इस दौरान छात्रों की लड़ाई का वीडियो पुलिस को मिल गया था.

कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

छात्र गुटों के झगड़े के मामले में पुलिस ने एक गुट के छात्रों को चौकी बुलाया और उनकी चौकी इंचार्ज ने बेरहमी से पिटाई की. इसके बाद जब ये मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो DCP गौरव बंसवाल ने सख्त एक्शन लिया और आरोपी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया. DCP ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.