Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रियंका चोपड़ा के करियर का सबसे मुश्किल रोल, किरदार में ढलने के लिए लोगों से नहीं करती थीं बात

33

प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग के मामले में हर जगह सराहना बटोरी है. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बनाई है. हालांकि, अब वो जल्द ही साउथ की फिल्मों में भी कमाल करने वाली हैं. हालांकि, उनकी पहले की फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने कई कमाल की भूमिकाएं निभाई है, जिसकी काफी तारीफ भी हुई है. अक्सर ही सुनने में आता है कि वो अपनी सभी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करती हैं, अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी इसके बारे में बात की है.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किसी भी रोल के लिए एक्ट्रेस की डेडिकेशन को लेकर बात की हैं. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे एक्ट्रेस के फिल्मों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उनकी मां ने बर्फी और संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का नाम लिया. उन्होंने बताया कि प्रियंका ने इस फिल्म में काशीबाई के रोल के लिए काफी मेहनत की थी. उन्होंने बताया कि वो किसी से बात भी नहीं करती थीं, ताकि वो अपने किरदार में बनी रहें.

काशीबाई का किरदार था मुश्किल

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के सख्त डायरेक्टर्स में आते हैं, जो कि फिल्मों के दौरान किरदारों को लेकर काफी जुड़े हुए रहते हैं. हालांकि, उनकी ये डेडिकेशन उनकी फिल्मों में साफ झलकती है. प्रियंका की मां ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी के बारे में लहरेन से बात करते हुए कहा कि फिल्म में काशीबाई का किरदार बहुत ज्यादा मुश्किल था. उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्हें खुश कर पाना काफी मुश्किल का काम है.

मिली लोगों से काफी सराहना

शूटिंग के वक्त प्रियंका के बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि वो काफी फोकस रहती थी. जब वो ब्रेक में अपने वैन में भी जाती थीं, तो उस वक्त भी वो किसी से भी बात नहीं करती थीं. कुछ वक्त पहले ये भी खुलासा हुआ था कि ये रोल इतना मुश्किल था कि एक्ट्रेस इसे बीच में ही छोड़ना चाहती थीं. हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के बाद से एक्ट्रेस की सारी मेहनत रंग लाई. काशीबाई के किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना दी गई. एक्ट्रेस की मां का मानना है कि काशीबाई का किरदार उनकी अभी तक की बाकी फिल्मों के मुकाबले काफी मुश्किल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.