Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

किसी को नहीं होगी कानों-कार खबर, ऐसे देखें चुपके से दूसरों का WhatsApp Status

32

व्हॉट्सऐप एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जिसके पास करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए कॉलिंग, मैसेजिंग, डॉक्यूमेंट शेयरिंग और पेमेंट सर्विस के अलावा स्टेटस शेयरिंग जैसे शानदार फीचर्स ऑफर करती है. WhatsApp Status लगाने के बाद लोगों में इस बात को जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि कितने लोग अब तक स्टेटस देख चुके हैं और किस-किसने स्टेट्स देखा है?

जैसे ही आप दूसरों का स्टेटस खोलते हैं उनके स्टेटस सीन लिस्ट में आपका नाम चला जाता है, बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस लिस्ट से अपना नाम बाहर रखना चाहते हैं. अगर आपको दूसरों का स्टेटस देखना है और चाहते हैं कि लिस्ट में आपका नाम भी न आए तो चलिए आपको आज एक ऐसा तरीका बताते हैं जिसकी मदद से आप बेफिक्र होकर दूसरों का स्टेटस देख पाएंगे और किसों को इस बात की कानों-कार खबर भी नहीं होगी.

WhatsApp Trick: इस ट्रिक को आज़माएं

व्हॉट्सऐप के स्टेटस सीन लिस्ट से खुद का नाम बाहर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले व्हॉट्सऐप खोलना होगा. ऐप ओपन होने के बाद आप लोगों को राइट साइड में दिख रहे थ्री डॉट्स आइकन पर क्लिक करना होगा, यहां आपको सेटिंग्स ऑप्शन दिखेगा.

सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद प्राइवेसी सेक्शन में जाएं और रीड रिसिप्ट फीचर को बंद करें.WhatsApp Read Receipts फीचर को बंद करने के बाद अगर आप किसी भी दूसरे व्यक्ति का स्टेटस चेक करेंगे तो उस व्यक्ति की स्टेटस सीन लिस्ट में आपका नाम नहीं आएगा.

ध्यान दें

एक बात जो यहां पर ध्यान देने वाली है वह यह है कि अगर आप इस फीचर को बंद कर देते हैं तो आपको भी स्टेटस लगाने के बाद इस बात का पता नहीं चलेगा कि किस-किसने आपका स्टेटस चेक किया है. न केवल स्टेटस बल्कि आपको मैसेज में भी ये शो नहीं होगा कि सामने वाले व्यक्ति ने आपका मैसेज किस टाइम पढ़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.