Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आगे कार में दुल्हन, पीछे बुलडोजर का काफिला; बेटी की ऐसी विदाई देखी है क्या?

104

अभी तक आपने हेलीकॉप्टर और लग्जरी कारों से दुल्हन की विदाई का काफिला निकलता हुआ देखा होगा, लेकिन क्या आपने विदाई के काफिले में कभी बुलडोजर देखे हैं? उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां विदाई समारोह एक दो नहीं बल्कि 12 बुलडोजर शामिल हुए. इन बुलडोजर को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया. इस अनोखी विदाई के वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं.

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में हुई अनोखी विदाई के काफिले के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शादी समारोह था. मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई. शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दुल्हन के दरवाजे पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए. बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए. उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का अंदेशा हुआ, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह दुल्हन की विदाई के लिए आए हैं.

बुलडोजर से हुई दुल्हन की विदाई

जिसने सभी लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस अनोखी विदाई की गांव से लेकर पूरे शहर में खूब चर्चा हो रही है. वहीं, कुछ लोग दूल्हे के पिता के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन बता रहे हैं. इससे पहले लोगों ने हेलीकॉप्टर और लग्जरी कारों से विदाई की बातें सुनी और देखी थी, लेकिन बुलडोजर से विदाई देखकर हर कोई हैरान था. रास्ते में जाते हुए सभी लोग रुक-रुक इस अनोखी विदाई को देख रहे थे और वीडियो भी बना रहे थे.

बुलडोजर पर चढ़कर नाचते दिखे बाराती

इस शादी ने दोनों परिवार के साथ-साथ गांववालों के लिए भी यादें बना दी है. दूल्हे चाचा ने बताया कि लोग कार और हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई करवाते हैं, लेकिन हमारे पास बुलडोजर है. इसलिए हमने बुलडोजर से दुल्हन की विदाई करवाई है. इस शादी को लोग बुलडोजर वाली शादी कहकर भी संबोधित कर रहे हैं. शादी में रिश्तेदार-नातेदार सभी लोग शामिल हुए थे. बुलडोजर से विदाई के वायरल वीडियो में बाराती उस पर चढ़कर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.